header ads

16 को सबसे पहले सिविल के डाॅक्टरों को लगेगी वैक्सीन

16 जनवरी को सूरत में भी वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। दो से तीन दिन में वैक्सीन आ जाएगी। सबसे पहले सिविल अस्पताल के डाॅक्टर और नर्सों को वैक्सीन लगेगी। सिविल के ट्रॉमा सेंटर की दूसरी मंजिल पर बने वैक्सीनेशन सेंटर में ड्राई रन हुआ। शनिवार सुबह 10:45 बजे से वैक्सीनेशन प्रकिया शुरू हुई और ढाई घंटे में 25 को वैक्सीन दी गई। इसमें डॉक्टर और नर्स शामिल थे।

वहीं डॉक्टर-नर्स, सिक्युरिटी गार्ड, पीएसएम विभाग के डॉक्टर, फाॅर्मासिस्ट, गार्ड, डेटा ऑपरेटर जैसे 60 लोगों को ट्रेनिंग दी गई। पीएसएम विभाग के डॉ. जेके कोसंभिया ने बताया कि पहले आईडेंटिफिकेशन फिर कंप्यूटर एंट्री और फिर वैक्सीननेशन बाद में 30 मिनट के लिए ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया। इस दौरान तीन डॉक्टर आब्जर्वेशन रूम में तैनात थे।

अब 900 से भी नीचे आ गए एक्टिव मरीज
शनिवार को 119 नए केस आए। इनमें शहर के 97 और ग्रामीण के 22 मरीज हैं। अब तक 50567 मामले आ चुके हैं। वहीं कामरेज निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हुई है। अब मौत का आंकड़ा 1132 पर पहुंच गया है। 161 मरीज डिस्चार्ज हुए। इनमें शहर के 134 और ग्रामीण के 27 मरीज ठीक हुए। अब तक 48556 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल अभी 879 मरीजों का इलाज चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget