वरियाव से ओलपाड़ के कांठा क्षेत्र के गांवों वाली पानी की मुख्य लाइन इच्छापोर पंचायत भवन के निकट टूट गई है। इससे भाटा, भाटपोर, इच्छापोर सहित के क्षेत्रों में पानी आपूर्ति ठप पड़ गई है। मनपा ने रांदेर जोन के प्रभावित क्षेत्रों में 27 टैंकरों से पानी भेजने की वैकल्पिक व्यवस्था की है। 17 साल पुरानी लाइन दो जगहों पर क्षतिग्रस्त हुई है। मरम्मत में 5 से 7 दिन लगेंगे।
जलापूर्ति विभाग के कार्यपालक इंजीनियर रजनीकांत चौधरी ने बताया कि खाड़ी में पिलर पर पानी की लाइन से 20 दिन से रिसाव हो रहा था। सप्लाई प्रभावित न हो इसके लिए रिसाव बंद किया। पर दूसरी जगह लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। रांदेर जोन के प्रभावित क्षेत्रों में रोज 27 टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment