पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ को देखते हुए बांद्रा टर्मिनस से अहमदाबाद के लिए लोकशक्ति एक्सप्रेस और बांद्रा टर्मिनस- हरिद्वार एक्सप्रेस को चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि ट्रेन संख्या 09029/09030 लोकशक्ति एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 09019/09020 बांद्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस विशेष ट्रेन बनकर चलेंगी।
बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद एक्सप्रेस
09029 विशेष ट्रेन 10 जनवरी से बांद्रा से 19.40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। 09030 ट्रेन 13 जनवरी से अहमदाबाद से रात 20.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5.25 बजे बांद्रा पहुंचेगी। इसमें फर्स्ट, सेकंड, थर्ड एसी, स्लीपर एवं द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे।
यहां रुकेगी | यह ट्रेन अंधेरी, बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद और मणिनगर स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन संख्या 09029 का विरार, बोईसर, दहानू रोड, उमरगाम रोड और बिलिमोरा स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव होगा।
बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार एक्सप्रेस
09019 विशेष ट्रेन 11 जनवरी से बांद्रा से रात 12.05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8.20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। 09020 ट्रेन 12 जनवरी से हरिद्वार से दोपहर 13.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 22.05 बजे बांद्रा पहुंचेगी। ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, शयनयान एवं द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे।
यहां रुकेगी | यह ट्रेन बोरीवली, सूरत, अंकलेश्वर, भरूच, वडोदरा, गोधरा, लिमखेडा, दाहोद, थांदला रोड, भैरोगढ़, रतलाम, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन आदि स्टेशनों पर रुकेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment