फरवरी के आखिरी सप्ताह में स्थानीय निकाय के चुनाव होने वाले हैं। मतदाता सूची में सुधार किया जा रहा है। हाल में प्रारंभिक मतदाता सूची जारी की गई। मनपा ने कहा है कि अगर किसी का नाम इस सूची में न हो तो वह जोन के असिस्टेंट कमिश्नर को आवेदन कर अपना नाम दर्ज करवा सकता है। मनपा विधानसभा की पूरक मतदाता सूची की प्रतीक्षा कर रही है।
उसके आधार पर नए मतदाता, स्थान और पता बदलने वालों के नाम सूची में शामिल हो सकते हैं। आगामी 15 जनवरी को विधानसभा की पूरक मतदाता सूची जारी हो सकती है। 18 जनवरी तक चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना जताई जा रही है। कोर्ट के निर्देशानुसार फरवरी के आखिरी सप्ताह में चुनाव कराने हैं। मतदाता सूची में सुधार का काम चल रहा है।
5 जनवरी को मनपा ने प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित की है। इसमें जिसके नाम न हो वे संबंधित क्षेत्र के जोन कार्यालय में असिस्टेंट कमिश्नर के पास सुधार करवा सकेंगे। 18 साल पूरा करने वाले करीब एक लाख नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment