शहर में शनिवार को ठंड से काफी राहत मिली। 24 घंटों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 1-1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस सीजन में अब तक का न्यूनतम तापमान 31 दिसंबर को 8.4 दर्ज हुआ था, जबकि पिछले साल 29 दिसंबर को 6.4 डिग्री पारा पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने की संभावना है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.4 व अधिकतम 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह दक्षिणी-पूर्वी हवा 18 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली, जबकि शाम को इसकी गति कम हाेकर 14 किमी तक पहुंच गई।
वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलेगी। अगले 48 घंटों में इंदौर संभाग के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और ओले गिरने की संभावना है। अभी दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है। इसके असर से यह स्थिति निर्मित हो रही है। रविवार को पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर व उत्तर भारत से गुजरेगा। उत्तर व पश्चिमी मध्य प्रदेश में बादल व बूंदाबांदी की स्थिति बनेगी।
जनवरी में इस बार ज्यादा ठंडी रातें
पिछले साल 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान 13 व 2 जनवरी को 13.4 डिग्री दर्ज हुआ था। इस साल 1 जनवरी को न्यूनतम 9 व 2 जनवरी को 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है, जाे कि पिछले साल से 3 डिग्री ज्यादा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment