सोमवार को शहर में मानसून के दिनों की तरह बादल छा गए। दोपहर 12 बजे करीब संगम नगर, बड़ा गणपति तरफ तेज बारिश हुई, लेकिन इसी समय बाकी शहर में बूंदाबांदी हुई। बुधवार को भी मौसम इसी तरह का रहेगा। 20 किमी की रफ्तार से चली पूर्वी हवा ने तापमान में कमी ला दी है।
रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री था, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था। सोमवार को यह 23.6 डिग्री होकर सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में कोई कमी नहीं आई है। यह 16.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा रहा। आमतौर पर जनवरी में मौसम साफ रहता है और ठंड भी कंपकंपाने वाली होती है। इस बार मौसम एकदम अलग है।
आज मावठे के आसार
मंगलवार काे इंदाैर, हाेशंगाबाद, भाेपाल संभाग में कहीं-कहीं मावठा पड़ेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment