स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में प्रदेश को श्रेष्ठ स्थान पर लाने के लिए नागरिकों से समन्वय स्थापित करने के संबंध में गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके लिए “जीतेगा मध्यप्रदेश जिम्मेदारी और साझेदारी का संदेश” नाम से जनअभियान संचालित किया जाएगा, जो 28 फरवरी तक निरंतर संचालित किया जाएगा। अभियान के लिए 4 पखवाड़े में विभाजित किया गया है।
निगमायुक्त हिमांशु भट्ट ने बताया इस जनअभियान में नगर निगम विभिन्न गतिविधियां करेगा। इसमें स्वच्छता एप का प्रचार-प्रसार, सार्वजनिक शौचालय और मुख्य सड़कों के किनारे स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की ब्रांडिंग, वेस्ट टू बेस्ट पार्क विकसित करने, सेल्फी प्वाइंट बनाने, स्ट्रीट वेंडर जोन विकसित करने, सार्वजनिक दीवारों की सफाई और उपचारित जल का उपयोग सुंदरीकरण के कार्यों में किए जाने के कार्य कराए जाएंगे। इस अभियान के तहत कचरा संग्रहण केंद्रों विभिन्न वार्डों सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता विषय पर केंद्रित परिचर्चा व्यक्तिगत और पारिवारिक तथा सामाजिक स्वच्छता विषय पर नागरिकों से भेंट कर संवाद स्थापित करने के कार्यक्रम किए जाएंगे। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सभी नागरिक सुविधा केंद्रों पर विशेष सफाई कार्यक्रम ,स्वच्छता दौड़ का आयोजन तथा प्लास्टिक के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान, स्व-सहायता समूह की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नागरिकों को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने और सिंगल यूज प्लास्टिक को ना कहने को लक्ष्य बनाते हुए कार्यक्रम किए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment