header ads

नवग्रह मेला नहीं लगेगा, साप्ताहिक हाट में 3-3 फीट पर लगेंगी दुकानें

जिला मुख्यालय पर 129 सालों से लग रहा श्री नवग्रह मेला इससाल नहीं लगेगा। नवग्रह मेला व्यापारी संगठन ने आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे व्यापारी परिवारों को राहत देने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग में कलेक्टर व सांसद से मेला लगाने की मांग की थी। अपर कलेक्टर ने जारी आदेश में 31 जनवरी तक कोई भी मेला न लगाने व धारा 144 की अवधि बढ़ाने के आदेश जारी किए। इसमें बताया कोविड संक्रमण को देखते जिले में मेले का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा। रैली या धरना प्रदर्शन भी नहीं होंगे। धार्मिक, सामाजिक, शादी, शैक्षणिक, कार्यक्रमों में अधिकतम 100 लोग या समारोह स्थल की क्षमता का 50 प्रतिशत से कम को अनुमति रहेगी। मैरेज गार्डन या धर्मशाला मालिक पर 2 हजार का जुर्माना लगेगा। जिले में लगने वाले सभी हाट बाजारों में दुकानों के बीच की दूरी 3-3 फीट रखना होगी। इसके अलावा दुकानों का साप्ताहिक अवकाश गुरुवार को रखें। अवकाश उद्योगों पर लागू नहीं होगा। हाथठेलावाले, स्ट्रीट वेंडर मास्क लगाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget