31 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से टैक्स जमा करने का जो सिलसिला चला तो वह रात करीब 11 बजे तक चलता रहा। इस दौरान 55 सौ से अधिक करदाताओं ने 5 करोड़ से ऊपर की राशि जमा की। निगम ने घोषणा की थी कि यह सिलसिला जारी रहेगा और अधिकारी व कर्मचारी टैक्स जमा करने लोगों को प्रेरित करते रहेंगे, लेकिन पहले ही दिन केवल ढाई सौ लोगों ने रुचि दिखाई और 12 लाख रुपए टैक्स के रूप में जमा किए।
नगर निगम का राजस्व वसूली अभियान अब अंतिम तिमाही में प्रवेश कर चुका है और इस दौरान निगम को उम्मीद है कि 50 करोड़ से अधिक की राशि जमा होगी, इसके लिए 1 जनवरी से ही अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था और निगम अधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह से ही सभी कैश काउंटर खोलकर रखे थे, लेकिन करदाताओं ने रुचि नहीं दिखाई और शाम तक केवल ढाई सौ रसीदें कटीं जिनमें 12 लाख रुपए जमा हुए।पी-2
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment