header ads

मावठे से फिर कांपा भोपाल दिनभर फुहारें, रात में तेज बारिश

अरब सागर से आई नमी ने शनिवार काे प्रदेश में माैसम का मिजाज बदल दिया। भाेपाल सहित 27 जिलाें में बारिश हुई। राजधानी में बारिश से दिन का पारा 6.7 डिग्री लुढ़ककर 20.9 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। वहीं, राजधानी में रात के तापमान का नाै साल पुराना रिकाॅर्ड टूट गया। रात का तापमान सामान्य से 9 डिग्री ज्यादा 19.2 डिग्री दर्ज किया गया।

माैसम वैज्ञानिक डाॅ. जीडी मिश्रा ने बताया कि भाेपाल में इससे पहले 2012 में 1 जनवरी काे रात का तापमान 18.0 डिग्री दर्ज किया गया था। माैसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक भाेपाल में रविवार दाेपहर बाद मावठे से राहत मिल सकती है। सुबह काेहरा छाने की संभावना है।

तीन वजह- इसलिए एकदम बदला माैसम

पहला- अरब सागर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में चक्रवाती हवा का घेरा बना है।
दूसरा- अरब सागर से गुजरात हाेती हुई मप्र के उत्तर-पश्चिम हिस्से तक ट्रफ लाइन बनी है।
तीसरा- उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस 5.8 किमी ऊंचाई तक माैजूद है।

दिन-रात के तापमान में 1.7 डिग्री का अंतर

दिन भर पड़ी फुहाराें से ऐसी ठंडक घुली कि दिन और रात के तापमान में सिर्फ 1.7 डिग्री का अंतर रह गया था। यह 6 साल में जनवरी में सबसे कम है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्थान : कोलार सर्वधर्म पुल, समय : 10:30 PM


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget