वराछा में फटे नोट पर सामान नहीं दिया तो दो लोगों ने चाकू से युवक की हत्या कर दी। उधार सामान देने के लिए दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी जुबेर जाकिर शेख और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अमरदीपसिंह हरिश्चंद्र गुप्ता है। अमरदीप लंबे हनुमान रोड पर रहता था और उसकी किनारे की दुकान है।
एक हफ्ते पहले आराेपी जुबेर अमरसिंह की दुकान पर आकर उधार सामान मांग रहा था। अमरदीप ने उधार देने से मना कर दिया था। आरोपी रविवार शाम को फटे नोट लेकर दोबारा सामान लेने आया। अमरदीप ने कहा कि नोट फटी है, हम सामान नहीं देंगे।
इसके बाद जुबेर अमरदीप से झगड़ा करके वहां चला गया। शाम को 7.30 बजे अपने दोस्त शाहरुख के साथ वापस आया और अमरदीप के साथ झगड़ा करने लगा। इसी बीच जुबेर ने अमरदीप को चाकू मार दिया। अमरदीप की अस्पताल में मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment