header ads

दोस्तों के साथ आए युवक की नर्मदा में डूबने से मौत

नए साल के दूसरे दिन शनिवार तीर्थनगरी के अभय घाट पर युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना सुबह 10 बजे की है। पीथमपुर निवासी शिवम पिता मनु भारद्वाज (19) अपने साथियों के साथ नए साल की पार्टी व भगवान के दर्शन के लिए ओंकारेश्वर आया था। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान शिवम डूब गया। उसके साथ करीब 15 दोस्त थे। कोई उसे बचा नहीं सका। वहीं इस मामले को लेकर मृतक युवक के बड़े पापा जन्नू राजभर भारद्वाज व मामा जोगेंद्र राजभर भारद्वाज ने इसे संदेहास्पद बताया है। मामा ने कहा कि साजिश के तहत शिवम को पीथमपुर से ओंकारेश्वर तक लाया और स्नान के बहाने पानी में डुबोया है। परिजन ने पुलिस को भी इसी तरह का बयान दर्ज कराया है। मामले की जांच कर रहे सहायक उपनिरीक्षक नानकराम वर्मा ने बताया कि युवक के नर्मदा में डूबने की जानकारी मिलते ही गोताखोर टीम को नदी में उतारा। जिनकी मदद से शिवम को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अगर परिजन को संदेह है तो शिवम के दाेस्तों व कॉल डिटेल सहित अन्य बिंदुओं पर जांच करेंगे। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget