शनिवार को मौसम ने यू टर्न ले लिया। कड़ाके की ठंड के दौर के बाद एकाएक दिन में गर्मी महसूस हुई। अधिकतम तापमान शुक्रवार के मुकाबले 2.5 डिग्री बढ़कर 27.5 पर पहुंच गया। वहीं रात के तापमान में भी 3 डिग्री की बढ़त दर्ज हुई। यह 8.0 डिग्री से 11.0 डिग्री पर आ गया।
दिन में धुंध की वजह से तेज धूप नहीं खिली, तब भी तापमान में वृद्धि दर्ज हुई। इसकी वजह थी हवा का रुख दक्षिणी, दक्षिण-पूर्वी होना। शुक्रवार तक उत्तरी हवा चल रही थी। इसकी वजह से ठंडक बनी हुई थी। दिन का पारा 25.0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। दक्षिण से आने वाली हवा गर्म व नम रहती हैं। इसलिए एक ओर तापमान बढ़ गया। वहीं नमी के कारण दिनभर धुंध छाई रही।
रात का पारा 10 से 11 डिग्री के बीच रहेगा
आने वाले दिनों में मौसम के और रंग देखने मिल सकते हैं। 3 व 4 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। इसकी वजह है पश्चिमी विक्षोभ जो 2 जनवरी को सक्रिय हो रहा है। इसके कारण अरब सागर से नमी आएगी जिससे बादल छाए रह सकते हैं। इन वजहों से नए साल के पहले हफ्ते के दौरान ठंड से राहत रह सकती है। इस दौरान रात का पारा 10 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। ठंड का अगला दौर 10 जनवरी के बाद ही पड़ने की संभावना है।
हवा की गति कम होने से लोगों को ठंड से मिली हल्की राहत
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में ऊपरी हवा चक्रवात तैयार हो रहा है जिससे बादल बन रहे हैं। राजस्थान में एक-दो दिन में बारिश होगी। इसका हल्का असर टीकमगढ़-निवाड़ी जिले पर भी पड़ सकता है। बूंदाबांदी की संभावना है। 6 जनवरी के बाद वापस मौसम खुलेगा व ठंड तेज होगी। अभी कुछ दिन तापमान बढ़ेगा।
तापमान बढ़ने व शनिवार को हवा की गति कम होने से लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली। नोडल अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तीन-चार दिन तापमान में तेजी आएगी। यह स्थिति चक्रवात की वजह से बन रही है। अभी राजस्थान के एरिया में ऊपरी हवा में चक्रवात बन रहा है। वहीं उड़ीसा व छत्तीसगढ़ में प्रति चक्रवात तैयार हाे रहा है। दक्षिण पूर्व की हवा आ रही जिससे नमी भी साथ में आ रही है। जिससे आने वाले दिनों में तापमान में एक बार फिर से गिरावट देखी जा सकेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment