रेलवे के टीटीई स्टाफ की तत्परता से पवन एक्सप्रेस में छूटा यात्री का बैग उसे वापस मिला। शनिवार को पवन एक्सप्रेस से खंडवा पहुंचे यात्री रोशनलाल बर्मन का बैग स्टेशन पर उतरते वक्त छूट गया। जिसे रेलवे के टीटीई रामप्रसाद राम और अनिल सोनी के सहयोग से वापस मिला।
प्लेटफॉर्म नंबर-1 से 01062 पवन एक्सप्रेस बुरहानपुर के लिए छूट रही थी। यात्री रोशनलाल बर्मन अपनी पत्नी के साथ टीटीई स्टाफ के पास पहुंचे। कहा कि पवन एक्सप्रेस से जबलपुर से खंडवा अाया हूं। ट्रेन के एस-3 कोच में 18 और 19 बर्थ थी। उतरने के बाद हमें पता चला कि हमारा एक बैग जिसमें एक लेपटॉप और जरूरी दस्तावेज थे, वो 19 नम्बर बर्थ पर ही छूट गया है। टीटीई स्टाफ ने पवन एक्सप्रेस के ऑन ड्यूटी टीटीई का पता लगाया और बुरहानपुर में पदस्थ टीटीई कमलेश से बात की। जब ट्रेन बुरहानपुर पहुंची तो बैग ट्रेन के एस-3 कोच के बर्थ नंबर 19 पर मिला। जिसे उन्होंने खंडवा आ रही ताप्तीगंगा एक्सप्रेस से भेजा। स्टेशन पर ट्रेन के आने पर यात्री को स्टाफ ने उसका बैग लौटाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment