header ads

इमलीपानी के खेत में मिली नवजात बच्ची, किसान ने दी 108 पर सूचना, बची जान

धुलकोट क्षेत्र के एक खेत में नवजात बालिका मिली। किसान को सोयाबीन फसल के बीच से बालिका के रोने की आवाज सुनाई दी। इससे वह डर गया। उसने एंबुलेंस 108 को सूचना दी। इसके पहुंचने पर बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना रविवार दोपहर 2.30 बजे की है। ग्राम इमलीपानी के हरसिंग पटेल फाल्या के बामलिया पिता बेचान के खेत में बच्ची के रोने की आवाज आई। खेत मालिक ने जाकर देखा, तो वहां नवजात बालिका थी। उसकी नाल भी नहीं कटी थी। इस दौरान हल्की बारिश हो रही थी। पहले तो किसान डर गया लेकिन नवजात की जान बचाने की सोचकर उसने तुरंत एंबुलेंस 108 को फोन किया। कुछ ही देर में एंबुलेंस आ गई। एंबुलेंस के आने तक बामलिया बालिका के पास ही खड़ा रहा, ताकि उसे कुछ नुकसान न हो। एंबुलेंस के ईएमटी पवन कुंभकर और पायलट अजय थाटे ने बालिका को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसके बाद बालिका को जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती किया गया। बालिका का स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है। धुलकोट चौकी प्रभारी रामप्रसाद त्रिपाठी ने बताया नवजात के मिलने के संबंध में अभी तक सूचना नहीं है। इस संबंध में कोई शिकायत करता है तो जांच कर बच्ची को फेंकने वाली महिला की तलाश की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Newborn girl found in Imlipani field, farmer gave information on 108, saved his life


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget