कोरोना काल में आई जागरूकता अब हमें सम्पूर्ण जिन्दगी बनाए रखना है। विद्यार्थियों की शिक्षा विशेष कर लड़कियों की पढ़ाई बीच में न छूट जाए इसका ध्यान भी रखना है। यह बात सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहीं वह आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज में कोविड- 19 का विद्यार्थियों पर प्रभाव: चुनौतियां एवं समाधान विषय पर आयोजित राष्ट्रीय वेबीनार को संबोधित कर रहे थे क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डाॅ. एलएल कोरी ने कोरोना काल में विद्यार्थियों की परीक्षा तथा अध्ययन के नए आयामों की चर्चा की। उन्होनें कहा हमें नई तकनीकी के अनुसार अद्यतन रहना चाहिए। कार्यक्रम में डाॅ. इमराना सिद्दीकी, डाॅ. अमर कुमार जैन, डाॅ. मधु स्थापक, डाॅ. चंदा रत्नाकर, विवेकानंद जैन बनारस, डाॅ. विनोद सेन अमरकटक, डाॅ. रेणवाला शर्मा, डाॅ. सुभाष हर्डीकर, आनंद मंगल बोहरे, नीलेश चौबे ने सम्बोधित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment