ज्वाॅइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेंस (जेईई) और नेशनल एलिजबिलटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी कोरोनाकाल में बिना किसी परेशानी के केंद्र तक पहुंच सकें इसके लिए बसों का इंतजाम किया गया है, लेकिन ग्वालियर में परीक्षा देने और बस से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए अलग-अलग तारीखों में केवल 10 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
इनमें से एक अभ्यर्थी शिवपुरी जिले का है, जिसे ग्वालियर बीवीएम कॉलेज बड़ागांव तक भेजने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग को दी गई है। वहीं ग्वालियर के जिन 9 अभ्यर्थियों को बस से केंद्र तक भेजा जाना है।
इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी विकास जोशी का कहना था कि 9 अभ्यर्थियों ने सीएम हेल्पलाइन में बस से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए अलग-अलग तारीख में रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके लिए वह आरटीओ से संपर्क कर ऐसे लोगों की जानकारी दे रहे हैं। वहीं एसपीएस चौहान का कहना था कि सूची मिलने पर ऐसे अभ्यर्थियों को बस से भेजने का इंतजाम किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment