header ads

5 दिन विशेष काउंसिलिंग चलने के बाद भी 7 सीटें खाली रह गईं

जीआरएमसी में पीजी में प्रवेश के लिए मॉपअप राउंड के बाद खाली बचीं 9 सीटों को भरने के लिए कॉलेज प्रबंधन ने विशेष काॅलेज लेवल काउंसिलिंग राउंड चलाया। कोर्ट के आदेश के पालन में पांच दिन चली इस काउंसिलिंग के बावजूद सिर्फ 2 सीटें ही भर पाई हैं। एनाटोमी की पांच सीटें, फार्माकलोजी और माइक्रो बायोलॉजी की एक-एक सीट खाली रह गई है। कुल मिलाकर पीजी की 9 सीटें खाली रह गई हैं।

दरअसल, मॉपअप राउंड से पहले ही गायनिक, मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक और पीडियाट्रिक की सीटें फुल हो गईं थीं। ऑल इंडिया और स्टेट कोेटे की दो-दो राउंड के बाद 28 सीटें खाली रह गई थीं। चार दिन चले मॉपअप राउंड के बाद एनाटोमी की सभी छह सीटें खाली रह गईं।

माइक्रो बायलॉजी की तीन सीटों में से एक, फार्माकोलॉजी की तीन में से एक, फिजियोलॉजी की सात में से एक तथा पैथोलॉजी की 13 में से एक सीट खाली रह गई हैं। इस तरह कुल 10 सीटें खाली रह गई हैं। खाली सीटों को भरने के लिए आखिरी प्रयास के तौर पर सीएलसी राउंड चलाया गया जिसमें एनाटोमी की एक सीट भर गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget