सफाई कर्मचारियों का मनमाने तरीके से ड्यूटी करने का रवैया थम नहीं रहा है। शनिवार से सोमवार तक तीन दिनों 117 कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिले। इनमें सुबह की शिफ्ट में 101 और दोपहर की शिफ्ट के 16 कर्मचारी शामिल हैं।
आयुक्त सोमनाथ झारिया ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को एक दिन का वेतन काटने के संबंध में नोटिस दे दिए हैं। तीन दिन में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक दिन का वेतन काटा जाएगा। निरीक्षण स्वास्थ्य अधिकारी और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ने किया था। इसमें 15 अगस्त को 32, 16 अगस्त को 39 तथा 17 अगस्त को 46 कर्मचारी गैर हाजिर मिले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment