header ads

बारिश थमी, पर उकाई के 11 गेट से आ रहा डेढ़ लाख क्यूसेक पानी, निचले इलाकों में अब भी बाढ़ का डर

सूरत समेत दक्षिण गुजरात में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। एक तरफ जहां भारी बारिश की संभावना है तो वहीं दूसरी ओर अमावस्या और दूज के कारण प्रशासन अलर्ट पर है। क्योंकि अमावस्या पर समुद्र में हाई-टाइड की वजह से नदी व खाड़ी का पानी वापस शहर की ओर आ सकता है। हालांकि उकाई के कैचमेंट एरिया में बारिश कम होने से राहत की बात है। इसके अलावा उकाई डेम से बुधवार शाम 8 बजे लगभग डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसको लेकर सूरत महानगर पालिका की टीम को अलर्ट पर रखा गया है और जगह-जगह टीमों को तैनात भी किया गया है। मनपा कमिश्नर वंछानिधी पाणि ने कुछ क्षेत्रों में जाकर वहां पर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

हालांकि बुधवार काे बारिश की रफ्तार कम होने से थोड़ी राहत मिलती दिखी, लेकिन जिस तरह भारी बारिश की संभावना जताई गई है उसको देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। भारी बारिश की चेतावनी के बीच मंगलवार और बुधवार को बारडोली, कामरेज और पलसाना में बारिश कम होने से खाड़ी में बाढ़ का बड़ा खतरा टलते नजर आ रहा है। मंगलवार शाम 6 बजे की तुलना में बुधवार शाम 6 बजे काकरा, भेदवाड, मीठी खाड़ी, भाठेना और सीमाड़ा खाड़ी में से सिर्फ मीठी खाड़ी 0.50 मीटर ओवरफ्लो होकर 8 मीटर पर बह रही है। बाकी सभी खाड़ी का लेवल सामान्य हो चुका है। आगामी 24 घंटे बारिश कम रही तो मीठी खाड़ी भी सामान्य हो जाएगी।

उकाई में पानी की आवक 1.42 लाख क्यूसेक रहा, रात 8 बजे तक जल स्तर 334.25 फीट रहा, गेट 6 फीट खोले

खाड़ी बाढ़ का खतरा तो लगभग टल गया है। इस बीच उकाई के ऊपरी इलाके महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भारी बारिश के चलते उकाई में पानी की आवक बुधवार रात 8 बजे 1 लाख 42 हजार 014 क्यूसेक हो गई थी। जिसके बाद उकाई में से 1 लाख 47 हजार 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उकाई में से लगभग डेढ़ लाख क्यूसेक तक पानी छोड़ा जाएगा। हालांकि इससे सूरत को कोई खतरा नहीं है। उकाई का रूल लेवल 335 फीट है और उकाई का जलस्तर बुधवार शाम 8 बजे 334.25 फीट दर्ज हुआ। कैचमेंट क्षेत्र में अधिक बारिश के बीच रूल लेवल मेंटेन करने के लिए उकाई से पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया है। कैचमेंट क्षेत्र में बारिश कम ज्यादा होने से उकाई से छोड़े जाने वाला पानी कम ज्यादा किया जाएगा।

11 दरवाजे 6 फिट तक खोले गए
उकाई से सवा लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए 22 में से 11 दरवाजे 6 फिट तक खोले गए। 22 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में पानी की आवक को देखते हुए पानी छोड़ने का निर्णय लिया जाएगा।
निचले इलाकों के लोग सतर्क रहें
उकाई से रात 8 बजे बाद डेढ़ लाख क्यूसेक तक पानी छोड़ा जाएगा। इससे सूरत पर कोई असर नहीं रहेगा। फिर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rain stopped, but 1.5 million cusecs of water coming from Ukai's 11 gate, fear of floods in low-lying areas


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget