साधु-संतों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियों वाला एक ऑडियो वायरल होने के बाद वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी के कुलपति शिवेंद्र गुप्ता विवादों में घिर गए हैं। आरोप है कि ऑडियो में यह बातें शिवेंद्र गुप्ता कह रहे हैं। दो दिन से वायरल इस ऑडियो को लेकर सीनेट और सिंडीकेट के कई सदस्यों सहित अन्य लोगों ने इसी आरोप के आधार पर उधना, वराछा और उमरा थानों में 10 से ज्यादा शिकायतें दर्ज करवा दी हैं। नीलेश बारोट ने उधना और धर्मेश ने उमरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस कमिश्नर को भी ज्ञापन दिया गया है। ऑडियो में साधु-संतों को चोर-लुटेरा बताते हुए उनके ब्रह्मचर्य पर सवाल उठाए गए हैं। इस ऑडियो से आक्रोशित संत समाज भी गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के साथ मिलकर इस मुद्दे पर बैठक करेगा। गणपत धामेलिया, मनीष तापड़िया, भावेश रबारी ने कार्रवाई की मांग की है।
महिलाओं को साधु-संतों से सबसे ज्यादा खतरा बता दिया
ऑडियो में बाकी लोग यूनिवसिर्टी के कुछ कर्मचारी बताए जा रहे हैं। ऑडियो में कहा जा रहा कि ‘भारत में साधु-संत भरोसे के लायक नहीं। इनसे सबसे ज्यादा खतरा महिलाओं को है। अमेरिका में जो काम चोर-लुटेरे करते हैं वहीं काम भारत में साधु-संत कर रहे। महिलाओं को इनके पास नहीं जाना चाहिए। एक भी साधु ब्रह्मचारी नहीं है।’
कार्यकाल तीन दिन बचा, दूसरे टर्म की कोशिश में
कुलपति शिवेंद्र गुप्ता का कार्यकाल 23 अगस्त को खत्म हो रहा है। वे दोबारा कुलपति बनने की कोशिश के बीच यह ऑडियो वायरल होने के बाद उनकी राह मुश्किल होती नजर आ रही है। सिंडीकेट के कई सदस्य विरोध में उतर आए हैं।
ऑडियो में आवाज मेरी नहीं है, साजिश करने वालों पर एफआईआर करवाऊंगा
किसी ने साजिश रचते हुए मेरी आवाज में यह ऑडियो बनाया है। ऐसे लोगों पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराऊंगा। जांच से ही पता चलेगा कि आॅडियो नकली है या असली। मैंने ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की है।
-शिवेंद्र गुप्ता, कुलपति, वीएनएसजीयू
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment