header ads

बीई और बी-फार्मेसी फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म, 15 तक परिणाम, प्रैक्टिकल भी ऑनलाइन होंगे

राजीव गांधी प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय भोपाल (आरजीपीवी) द्वारा आयोजित बीई और बी-फार्मेसी फाइनल सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षाएं सोमवार से खत्म हो गईं। आरजीपीवी से संबद्ध ग्वालियर-चंबल संभाग सहित प्रदेशभर के इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों ने घर बैठे ही ऑनलाइन परीक्षाएं दीं। अब इन छात्रों का रिजल्ट 15 सितंबर तक घोषित किया जाएगा। हालांकि ऐसे छात्रों को डिग्री नहीं मिलेगी, जिनके पांचवें और सातवें सेमेस्टर में एटीकेटी आई थी।

इन छात्रों ने आरजीपीवी से जल्द एटीकेटी की परीक्षाएं आयोजित कराने की मांग की है ताकि उन्हें डिग्री मिल जाए और वह नौकरी के लिए आवेदन कर सकें। आरजीपीवी प्रशासन के मुताबिक एटीकेटी जिन छात्रों की आई है, उनकी परीक्षाएं ऑनलाइन करानी है या नहीं इस पर अभी तक निर्णय नहीं हुआ। जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। साथ ही एटीकेटी का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

परीक्षा देने से वंचित छात्रों को दोबारा मिलेगा मौका
आरजीपीवी का सर्वर डाउन होने के कारण पहले दिन पूरे प्रदेश में 4 हजार छात्र परीक्षा देने से वंचित रहे गए थे। जबकि करीब 30 हजार छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके सिंह का कहना है कि ऐसे छात्रों की दोबारा परीक्षा कराई जाएगी। इसके साथ ही जो ऑनलाइन परीक्षा नहीं देना चाहते, उन्हें ऑफलाइन देने का भी मौका दिया जाएगा। इसके लिए ऐसे छात्रों को इंतजार करना होगा। वहीं जिन छात्रों के पांचवें और सातवें सेमेस्टर में एटीकेटी आई है। तब तक यह परीक्षा पास नहीं कर लेते छात्रों का रिजल्ट क्लियर नहीं होगा।

अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं 4 से शुरू होंगीं
बीई, बी-फार्मेसी और बी-आर्किटेक्चर फाइनल ईयर और एमसीए छठवें सेमेस्टर फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षाएं भी ऑनलाइन होंगी। यह परीक्षाएं 4 से 9 सितंबर तक चलेंगी। इसके लिए छात्रों को लिंक भेजी जाएगी, जिसके माध्यम से छात्र ऑनलाइन प्रायाेगिक परीक्षा दे सकेंगे।

15 दिन के अंदर रिजल्ट घोषित करेंगे
आरजीपीवी ने पहली बार बीई और बी-फार्मेसी फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की हैं। ऐसा पहली बार है जब छात्रों ने घर बैठे परीक्षाएं दी हैं। फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा का रिजल्ट 15 दिन के अंदर यानी 15 सितंबर तक जारी कर देंगे। साथ ही जो छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए हैं, उन्हें दोबारा ऑनलाइन परीक्षा देने का मौका मिलेगा। -प्रो. एके सिंह, परीक्षा नियंत्रक, आरजीपीवी, भोपाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget