बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में दो दिन के भीतर पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। इनमें सागर और छतरपुर के दो-दो और दमोह का एक कोरोना पॉजिटिव मरीज शामिल है। सागर निवासी मृतकों में दयानंद वार्ड निवासी 64 वर्षीय वृद्ध और खुरई निवासी 48 वर्षीय महिला हैं।
जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 43 पर पहुंच गई है। जिले में शनिवार और रविवार को कुल 23 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें बीएमसी की वायरोलॉजी से 14, इंदौर की निजी लैब से 5 और अन्य लैबों से 3 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। 23 नए पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सागर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 874 पर पहुंच गया है।
सागर में दयानंद वार्ड और खुरई निवासी पॉजिटिव की मौत
सागर में कोरोना से मरने वाले मरीजों में दयानंद वार्ड निवासी 64 वर्षीय वृद्ध और खुरई निवासी 45 वर्षीय महिला शामिल हैं। दयानंद वार्ड निवासी 64 वर्षीय वृद्ध 14 अगस्त को मेडिकल कॉलेज में इलाज के सारी वार्ड में भर्ती हुए थे। 15 अगस्त को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आने के कुछ ही घंटों बाद उन्होंने आईसीयू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोरोना से दम तोड़ने वाली दूसरी पॉजिटिव 48 वर्षीय महिला खुरई निवासी हैं। महिला शनिवार को मेडिकल कॉलेज के सारी वार्ड में भर्ती हुई थी, जहां सैंपल रिपोर्ट आने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला को सांस लेने में तकलीफ थी।
दो पार्षद समेत मकरोनिया में छह नए संक्रमित मिले
वायरोलॉजी लैब से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन के भीतर मिले संक्रमित मरीजों में मकरोनिया क्षेत्र के 2 पार्षद भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें एक महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड गौर नगर निवासी 45 वर्षीय और दूसरे दीनदयाल नगर वार्ड 3 मकरोनिया निवासी 31 वर्षीय पार्षद हैं। वहीं मकरोनिया में चार और संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें शंकरगढ़ निवासी 64 वर्षीय, कृष्ण नगर निवासी 72 वर्षीय, गायत्री नगर निवासी 60 वर्षीय, मकरोनिया निवासी 21 वर्षीय युवती शामिल हैं।
बीएमसी के असिस्टेंट प्रोफेसर समेत दो डॉक्टर संक्रमित
बीएमसी के दो डॉक्टर संक्रमण का शिकार हुए हैं। इनमें एक हड्डी रोग विभाग के 32 वर्षीय असिस्टेंट प्रोफेसर और 24 वर्षीय जूनियर रेसीडेंट डॉक्टर हैं। इनके अलावा सुभाष वार्ड निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, केशवगंज निवासी 50 वर्षीय, अभिनंदन नगर निवासी 36 वर्षीय युवती, बताशा वाली गली कटरा निवासी 32 वर्षीय युवक, वृंदावन वार्ड गोपालगंज निवासी 33 वर्षीय युवती, खुरई रोड निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, दयानंद वार्ड निवासी 64 वर्षीय वृद्ध, कैंट निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, गांधी चौक नगर निवासी 64 वर्षीय वृद्ध, रामपुरा वार्ड निवासी 68 वर्षीय वृद्ध महिला, रेन्गुआ निवासी 59 वर्षीय वृद्ध, सदर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, पुरव्याउ निवासी 35 वर्षीय युवक, मोहन नगर वार्ड निवासी 40 वर्षीय युवक और खुरई निवासी 48 वर्षीय महिला शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment