header ads

2 माह से सूरत ही प्रदेश का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट है, इस महीने 7320 मरीज मिले, 218 मौतें हो गईं

अनलॉक-4 की दहलीज पर आते-आते सूरत में कोरोना का ग्राफ बड़ी छलांग लगा चुका है। अनलॉक-4 के पहले दिन तक यहां 21 हजार पार मरीज हो जाएंगे। अब तक 815 लोग जान गंवा चुके हैं। चार बार में लगे 68 दिन के लॉकडाउन के मुकाबले सिर्फ अनलॉक-3 के अगस्त महीने तक आते-आते 19 हजार 256 मरीज और 743 मौतें बढ़ गईं।

इस दौरान 16 हजार 163 लोग ज्यादा डिस्चार्ज भी हुए। अनलॉक तक औसतन रोज 25 मरीज आ रहे थे एक मौत हो रही थी, जबकि अब रोज औसतन 236 नए मरीज और 7 मौतें होने लगी हैं। सिर्फ अगस्त महीने में ही 7320 मरीज और 218 मौतें हुई। सोमवार को 226 नए मरीज मिले और 4 मौतें हुईं 142 मरीजों के डिस्चार्ज होने से 17 हजार 311 स्वस्थ हो चुके हैं।

गुजरात में इस माह 35 हजार मरीज बढ़े, लाख की ओर

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 14 मरीजों की मौत हो गई, जिससे अब तक 3022 की जान जा चुकी है। सोमवार को 1280 नए संक्रमित आने से कुल संख्या 96435 पर पहुंच गई है। एक दिन में 1025 और मरीजों के डिस्चार्ज होने से अब तक 77 हजार 782 मरीज ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले बढ़ कर 15631 हो गए हैं, जिनमें से 79 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। अब तक कुल 2331836 लोगों की जांच की गई है। लगभग पांच लाख लोग क्वारेंटिन में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Surat is the biggest hot spot in the state since 2 months, 7320 patients were found this month, 218 deaths.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget