header ads

गुजरात में लगातार जोरादार बारिश जारी, नर्मदा डेम से 11 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, भरूच में बाढ़

गुजरात में लगातार जोरादार बारिश जारी है। वडोदरा में विश्वामित्री, भरूच में नर्मदा और सौराष्ट्र के पोरबंदर स्थित पंथक में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसकी वजह से एनडीआरएफ की टीम को अलर्ट पर रखा गया है। जामनगर के साथ देवभूमि द्वारा में भारी बारिश हुई। यहां 10 घंटे में 7, अंभाणिया में 5.2, लालपुर में 3 इंच सहित पूरे क्षेत्र में 2.5 इंच बरसात दर्ज की गई।

दक्षिण गुजरात के वलसाड जिले में 4.7 इंच, उमरगाम में आधा इंच, कपराडा में 1 इंच सहित पूरे दक्षिण गुजरात में बारिश हुई। नर्मदा डेम से 11 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से भरूच में बाढ़ की स्थिति बन गई है। भरूच शहर के निचले विस्तार में पानी घुस गया। जहां एनडीआरएफ की दो टीमों को लगाया गया है।

वहीं 30 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। जहां से लगभग 4977 लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया। साथ ही लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। भरूच के भाडभूत गांव में बोट से आ रहे पांच लोगों को एनडीआरएफ टीम ने बचाया। इन लोगों की बोट रास्त में फंस गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Continuous rains continue in Gujarat, 11 lakh cusecs of water released from Narmada Dame, floods in Bharuch


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget