header ads

शिवराज सरकार ने मेट्रो प्रोजेक्ट की समय-सीमा बढ़ाई, साल 2023 में सिर्फ मुमताज बाग तक पूरा हो पाएगा मेट्रो प्रोजेक्ट

कमलनाथ सरकार ने सितंबर 2019 में मेट्रो परियोजना की नींव रखते हुए फरवरी 2023 तक पूरे 31.55 किमी के रूट को पूरा करने की घोषणा की थी। हाल में शिवराज सरकार ने प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए इसे टुकड़ों में बांटते हुए हर भाग की अलग समय-सीमा घोषित कर दी है। इसके तहत 2023 में सिर्फ मुमताजबाग तक का ही हिस्सा पूरा करने की टाइमलाइन दी गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विट कर जानकारी दी कि इंदौर मेट्रो के अंतर्गत गांधी नगर से मुमताज बाग तक का कार्य अगस्त 2023 तक, मुमताज बाग से रेलवे स्टेशन तक का कार्य जुलाई 2024 तक तथा गांधीनगर से रेलवे स्टेशन तक का कार्य दिसम्बर 2024 तक पूरे किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। मेट्रो परियोजना के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने गुरुवार को बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने नागपुर से सीख लेने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वहां जाकर देखें कि काम की गति कैसे बढाई जा सकती है। इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत 7500.80 करोड़ रुपए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget