header ads

बस स्टैंड क्षेत्र में डीडीटी का छिड़काव कराया

नगर परिषद द्वारा शुक्रवार को कस्बे के छोटा बाजार एवं बस स्टैंड क्षेत्र में मच्छरों की रोकथाम के लिए डीडीटी पावडर का छिड़काव कराया गया। दरअसल लोगों द्वारा कई दिन से मच्छरों की तादाद बढ़ने के कारण दवा का छिड़काव कराए जाने की मांग की जा रही थी। लोगों का कहना था कि मच्छरों से तमाम बीमारी होने की आशंका है।

वहीं रात के समय मच्छर काटते हैं और सोने भी नहीं दे रहे हैं। इसके चलते सीएमओ रामेश्वर दयाल यादव ने स्वच्छता निरीक्षक को निर्देश दिए कि वार्डों में प्रतिदिन साफ-सफाई, नाली की सफाई तथा डीडीटी पावडर का छिड़काव कराया जाए। जिसके चलते बस स्टैंड और छोटा बाजार क्षेत्र में सफाई कराई और डीडीटी का छिड़काव कराया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget