स्वच्छता को लेकर शासन द्वारा गंदगी भारत छोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नगर पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाजार में पॉलिथिन में सामान रखकर देने वालों पर कार्रवाई की, जिसमें 4 दुकानदारों से पॉलिथिन जब्त कर उनसे जुर्माना वसूला। कार्रवाई की सूचना मिलते ही बाजार में दुकान संचालकों ने दुकानों से पॉलिथिन हटा दी, जिससे ज्यादा लोगों पर कार्रवाई नहीं हो सकी।
दोपहर के समय शहर के सुभाषगंज क्षेत्र में नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक सूर्यप्रकाश दुबे एवं अन्य कर्मचारियों ने चार फल विक्रेताओं से 6 किलो से अधिक पॉलिथीन जब्त की। इन सभी से 400 रुपए का जुर्माना वसूला गया। गंदगी भारत छोड़ो यह अभियान 30 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment