header ads

पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी: यादव

पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक पौधा लगा कर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी लेना चाहिए। यह बात शुक्रवार को कांग्रेस के नेता श्रीकृष्ण यादव ने बस स्टैंड क्षेत्र में पौधरोपण करते हुए कही। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए इन दिनों लोगों द्वारा पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को बस स्टैंड के पास स्थित श्री हनुमानजी के मंदिर के पास विभिन्न प्रकार के छायादार पौधे रोपे गए। इस दौरान यादव ने कहा कि पेड़ पौधों का प्रकृति से अटूट बंधन है। हरियाली से स्वच्छ वातावरण निर्मित होता है। इससे हमें स्वस्थ ऑक्सीजन प्राप्त होती है।

अगर देखा जाए तो यह हमारे जीवन का आधार है। पौधरोपण करना महत्वपूर्ण नहीं है, लगाने के बाद सार संभाल करना महत्वपूर्ण कार्य है। दिन प्रतिदिन होती पेड़ों की कटाई के कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है इस कारण अब समय पर बारिश नहीं होती है। अगर समय रहते हमने जंगलों को नहीं बचाया और पौधरोपण को प्राथमिकता नहीं दी तो आने वाले समय में हमें स्वस्थ जीवन जीना मुश्किल हो जाएगा इसीलिए ज्यादा से ज्यादा लोग इस ओर ध्यान दें और पौधरोपण आवश्यक रूप से करें। इस अवसर पर उपेंद्र पंडा, हेप्पी उपाध्याय आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget