header ads

कैंसर इंस्टीट्यूट में फिलहाल नहीं रखे जाएंगे कोरोना मरीज, सुपर स्पे. की तीसरी मंजिल और टीबी हॉस्पिटल में भर्ती होंगे पॉजिटिव

कोरोना के एक्टिव केस बढ़ने के बाद अब मेडिकल काॅलेज में गंभीर व पूर्व से किसी बीमारी से ग्रस्त संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए फिलहाल सुपर स्पेशिएलिटी की तीसरी मंजिल को भी कोविड वार्ड बनाया गया है। यहाँ 62 बेड की सुविधा है, वहीं अब सुपर स्पेशिएलिटी के सामने स्थित पलमोनरी टीबी-चेस्ट हॉस्पिटल में भी कोविड मरीज रखे जाएँगे। यह सब कवायद कैंसर इंस्टीट्यूट में चल रहे निर्माण कार्य के पूरा नहीं होने के कारण की जा रही है।

पीडब्ल्यूडी की प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंट यूनिट(पीआईयू) के अधिकारियों ने फिलहाल यहाँ मरीजों को न रखने की बात मेडिकल प्रबंधन से की है। मेडिकल काॅलेज में रीवा, सागर के जिलों से भी कोविड मरीज आ रहेे हैं जिससे यहाँ इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।

एसएस के पास रहेंगे तो होगी बेहतर देखरेख

डीन डॉ. पीके कसार का कहना है कि कैंसर इंस्टीट्यूट को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाने की तैयारी थी, लेकिन यहाँ पर चल रहे काम के कारण फिलहाल इसे टाल दिया है। सुपर स्पेशिएलिटी की तीसरी मंजिल व 70 बिस्तराें वाले टीबी हॉस्पिटल में मरीज रखे जाएँगे। इससे सुपर स्पेशिएलिटी में 128, स्पाइन सेंटर में 80 और टीबी हॉस्पिटल में 70 बेड क्षमता हो जाएगी। टीबी हॉस्पिटल सुपर स्पेशिएलिटी के सामने होने के कारण डॉक्टरों को देखरेख में आसानी होगी। टीबी हॉस्पिटल में लगभग 12 मरीज हैं उन्हें विक्टोरिया में भर्ती किया जाएगा।

अब आया परिजनों का ख्याल

मेडिकल प्रबंधन को कोरोना मरीजों के परिजनों की परेशानी का अब ख्याल आया है। यहां भर्ती कोरोना मरीजों के परिजनों के लिए हैल्प लाइन नंबर 0761- 2679007 व 08 जारी किए थे, परिजनों का कहना है कि यह नंबर उठता ही नहीं है। डीन तक यह शिकायत पहुँची तो उन्होंने कोरोना हैल्प डेस्क को मोबाइल नंबर देने के साथ ही कोविड मरीजों की सूची चस्पा करने की बात कही, जिसमें हर मरीज की प्रतिदिन की हालत लिखी जाएगी।

3 हजार के करीब पहुंचा आंकड़ा

20 मार्च को पहले 4 मरीज मिलने के बाद अब 5 महीने में यह आँकड़ा 3000 के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को मिले 111 नए संक्रमितों के बाद कुल पॉजिटिव 2978 हो गए हैं।

इंका नेता आलोक चंसोरिया भी पॉजिटिव

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. आलोक चंसोरिया की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हाल ही में वे भोपाल गए थे, जहाँ से लौटने के बाद उन्हें सर्दी-खांसी की परेशानी हुई। हालत सामान्य होने के कारण वे घर पर ही आइसोलेशन में हैं। परिजनों व संपर्क में आए लोगों ने जांच कराई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget