इस बार कोरोना संक्रमण के चलते सार्वजनिक स्थानों पर गणेश पांडाल नहीं सजेंगी। वहीं घरों में गणेश प्रतिमा मिट्टी की हों, इसके लिए दैनिक भास्कर द्वारा मिट्टी के गणेश अभियान चलाया जा रहा हैै। इस अभियान से प्रेरित होकर इस बार भी संस्कार भारती संस्था लोगों को मिट्टी के गणेश प्रतिमा स्थापित करने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है और लोगों को घरों में ही मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाने के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित कर रही है।
शुक्रवार को संस्था की अर्चना बंसल और मुनेंद्र मोहन त्रिपाठी ने मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं बनाना सिखाने के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की, जिसमें स्ंस्कार भारती के ग्रुप, फेसबुक और स्कूली बच्चों के ग्रुप पर यह ऑनलाइन कार्यशालाएं आयोजित की गई, जिसमें मिट्टी के गणेश प्रतिमाएं बनाने के साथ ही उन्हे हर्बल रंग और हल्दी से आर्कषक ढंग से सजाने के बारे में बताया गया। इसके साथ ही गणेशउत्सव के बाद उन्हें घरों में गमलों में विसर्जित किए जाने के लिए प्रेरित किया गया। संस्कार भारती के अध्यक्ष हरीशंकर साहू ने बताया कि दैनिक भास्कर के इस अभियान से प्रेरित होकर संस्कार भारती पिछले चार वर्षों से स्कूलों में जाकर गणेश प्रतिमाएं तैयार करने का प्रशिक्षण दे रही है, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के प्रभाव के चलते ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment