बैरागढ़ स्थित अक्कड़ बक्कड़ रेस्त्रां में कर्फ्यू के बीच पार्टी कर रहे 54 लोगों को बैरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें रेस्त्रां संचालक कमल रंगवानी भी शामिल है। 2 दिन पहले ही पुलिस यहां पहुंची थी और संचालक को पार्टी का आयोजन न करने की हिदायत दी थी। थाने के 8 पुलिसकर्मियों ने इन सभी को एक रस्सी से घेरा बनाकर इकट्ठा किया और करीब 1 किलोमीटर तक पैदल थाने तक लेकर आई। रात दो बजे तक थाने पर लोकल नेताओं और आरोपियों के परिजनों का जमघट लगा रहा। पुलिस ने थोड़ी सख्ती बरती तो सभी तितर-बितर हुए।
कर्फ्यू के दौरान त्रिलंगा में शराब पार्टी कर रहे 6 पुरुष, 2 महिलाएं गिरफ्तार
त्रिलंगा स्थित महाकाली सोसायटी में कर्फ्यू के बाद भी देर रात शराब पार्टी कर रहे छह पुरुषों और दो महिलाओं को शाहपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी बगैर सोशल डिस्टेंसिंग और बगैर मास्क लगाए पार्टी कर रहे थे। पुलिस ने आबकारी एक्ट और लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया है। टीआई चंद्रभान पटेल के मुताबिक रात सवा 12 बजे डायल 100 काे इस तरह की पार्टी चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस महाकाली सोसायटी में वाहिद खान नामक युवक के घर के बाहर पहुंची। यहां शराब पार्टी जारी थी। खुले में खड़े होकर छह पुरुष और दो महिलाएं शराब पी रही थीं।
थाने से मिल गई जमानत
आरोपियों में ई-7 निवासी करण मेहता, वरुण मेहता, वाहिद खान, त्रिलंगा निवासी क्षितिज पांडे, गुलमोहर निवासी वर्णित खरे, ई-4 निवासी वरुण दुबे और दो महिलाएं शामिल हैं। मामला जमानती धाराओं में दर्ज किया गया था, इसलिए रात में ही उन्हें जमानत दे दी गई।
वाहिद पारिवारिक मित्र है। उसका जन्मदिन था, इसलिए हम आठ लोग यहां इकट्ठा हुए थे। हम सभी घर के अंदर थे, फिर भी पुलिस घुस आई। दोनों महिलाएं परिवार की थीं। पुलिस हमें थाने ले आई। घर के अंदर चल रही पार्टी को लेकर हुई कार्रवाई से हम लोग भी हैरान हैं।
- वरुण मेहता, होटल व्यवसायी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment