header ads

पुलिस को देख लहराने लगा था चाकू, घेराबंदी कर पकड़ा; अपनी उम्र से आधी आयु की युवती को घसीटकर घर ले जाकर छेड़छाड़ की थी

भोपाल के गांधी नगर इलाके में छेड़छाड़ के एक आरोपी ने पुलिसकर्मियों को देखते ही उन पर चाकू लहरा दिया। पुलिसकर्मियों ने साहस दिखाते कुछ देर की मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया। उसके बाद उसका इलाके में जुलूस भी निकाला गया। वह करीब डेढ़ महीने से पुलिस से बचता फिर रहा था। उसने अपने से आधी उम्र की एक युवती को घर के अंदर घसीटकर ले जाकर छेड़छाड़ की थी।

अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा करने के लिए भोपाल पुलिस मनचलों और लुटेरों का जुलूस निकालती है।

मामला करीब डेढ़ महीने पुराना बताया जाता है। थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने बताया कि 22 वर्षीय युवती इलाके में घर से किराने का सामान लेने निकली थी। इसी बीच रास्ते में 40 वर्षीय आरोपी सलीम खान ने युवती का मुंह दबाते हुए उसे घर के अंदर घसीटकर ले गया। छेड़छाड़ करने पर युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे सलीम मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर सलीम के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। सोमवार सुबह उसके इलाके में होने का पता चला। पुलिस जब उसे पकड़ने गई, तो उसने चाकू लहरा दिया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उस पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस भी निकाला। युवती के परिजनों ने आरोपी के पकड़े जाने पर थाने पहुंचकर पुलिस को पर बधाई भी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भोपाल की गांधी नगर पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा तो उसने बचने के लिए चाकू लहरा दिया।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget