जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सीएमएचओ द्वारा जारी क्षेत्रवार कोरोना रिपोर्ट के अनुसार शहर के 28 नए क्षेत्रों में कोरोना का संक्रमण पहुंच गया है। इसके अलावा एयरपोर्ट रोड स्थित सीएसडब्ल्यूपी बीएसएफ के 17 व्यक्तियों के सैंपल पॉजिटिव आए है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिाकरी कार्यालय द्वारा सोमवार सुबह जारी कोरोना की क्षेत्रवार रिपोर्ट के अनुसार जिले के 28 नए क्षेत्रों में पहली बार कोरोना का केस मिला है। वहीं एयरपोर्ट रोड स्थित सीएसडब्ल्यूपी बीएसएफ और राजेन्द्र नगर क्षेत्र में स्थित मां विहार कॉलोनी में बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज मिले है। एयरपोर्ट स्थित बीएसएफ कॉलोनी में जहां 17 कोरोना केस सामने आए वहीं मां विहार कॉलोनी में रहने वाले 10 लोगों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। मां विहार कॉलोनी में रविवार को भी कोरोना के 7 पेशेंट मिले थे। दो दिनों के दौरान यहां से कोरोना के 17 मरीज सामने आ चुके है। वहीं माणिकबाग रोड स्थित कमला अपार्टमेंट में कोरोना के 6 नए मरीज मिले है। रविवार को भी इस अपार्टमेंट में रहने वाले चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
इसके अलावा तिलक नगर में 10, मनोरमागंज में 7, कृष्णकुंज कॉलोनी में 7, भागीरथपुरा में 5, धनवंतरी नगर में 5, कंजर मोहल्ले में 5, जानकी नगर एक्सटेंशन में 4, गीता भवन में चार, अहिल्या पुरा में 3, समाजवादी इंदिरा नगर में 3, आरटीओ रोड स्थित पार्श्वनाथ कॉलोनी में 3, एमओजी लाइन में 3, महेश नगर में 2 और सुदामा नगर में रहने वाले 2 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो डकाचिया ग्राम में 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि महू के रसलपुरा में रहने वाले 3 लोग भी इस बीमारी की चपेट में आ गए है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment