header ads

जोधपुर शहर में दिन दहाड़े हवाई फायरिंग कर फरार हुए बाइक सवार युवक

शहर में सोमवार दोपहर एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवक एक मकान के बाहर फायरिंग कर फरार हो गए। लाल सागर स्थित दिलीप नगर में दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से पुलिस भी सकते में आ गई। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का नजर का नजर आ रहा है।
दिलीप नगर निवासी बीरमाराम विश्नोई के घर के बाहर आकर दो युवकों ने हवा में फायरिंग की। फायरिंग करने के बाद दोनों एक बाइक पर बैठ निकल गए। बीरमाराम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फायरिंग की सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि अभी तक बीरमाराम से मिली जानकारी के अनुसार यह आपसी रंजिश का मामला नजर आ रहा है। बीरमाराम का कहना है कि यशपाल व महिपाल विश्नोई ने उसके घर के बाहर फायरिंग की है। इन दोनों युवकों ने रविवार को उसके साले के साथ भी मारपीट की थी। उसका यह कहना है कि साले को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के कारण दोनों उससे नाराज हो गए और उसे धमकी दी थी। इसके बाद आज धमकाने के लिए फायरिंग भी कर दी। लेकिन पुलिस बीरमाराम की की दलील पर विश्वास नहीं हो रहा है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस आसपास के मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज संभाल रही है ताकि फरार हुए युवकों के बारे में कुछ जानकारी मिल सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जोधपुर के दिलीप नगर में फायरिंग के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget