header ads

नाबालिग मूकबधिर बालिका के साथ गांव के ही 6 युवकों ने किया गैंगरेप, अब तक 3 को किया गया गिरफ्तार

जिले के लालसोट उपखंड में एक 17 साल की मूकबधिर बालिका के गैंगरेप के मामले में पुलिस द्वारा 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 4 अगस्त को हुई गैंगरेप की घटना में 9 अगस्त को शाम 6 बजे मामला दर्ज किया गया था। वहीं, पूरे मामले में भाजपा के नेता भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो 15 के बाद बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

पीड़ित की मां द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसके पति विदेश कमाने के लिए गए हुए हैं। वह भी 3 अगस्त को अपने पीहर गई हुई थी। 6 अगस्त को वापस आने के बाद उसे नाबालिग मूकबधिर बेटी के साथ गैंगरेप होने की जानकारी मिली। उसके ससुर ने बताया कि 4 अगस्त को सुबह नाबालिग बेटी 11 बजे घर से गई थी। जो शाम 5 बजे वापस आई। गांव में सुना है कि 5 से ज्यादा लड़कों ने कंकाली माता मंदिर के पास ले जाकर जबरदस्ती की है।

बाल संरक्षण समिति भी पहुंची
वहीं, बाल संरक्षण समिति की चेयरमेन गीता मीणा की अगुवाई में एक टीम पीड़ित बालिका से मिलने पहुंची। पीड़ित बालिका ने इशारों में बताया कि कुल 6 युवकों द्वारा उसके साथ कुकर्म को अंजाम दिया गया। उसको मारा-पीटा भी गया।

पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि एससी वर्ग की नाबालिग मूकबधिर किशोरी के साथ ज्यादती होने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गैंगरेप मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताते पूर्व संसदीय सचिव और भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget