अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के सभी पेंशनर्स 24 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन देंगे। संघ के तहसील अध्यक्ष अमर सिंह बीकावत ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल की आड़ लेकर सरकार पिछले 6 महीनों से पेंशनरों के विभिन्न रुके हुए भुगतानों को जारी करने और सुविधाएं बढ़ाने की मांगों की अनदेखी कर रही है। इससे प्रदेश के 4.50 लाख पेंशनर्स परेशान हो रहे हैं। पिछले दिनों संघ के प्रदेश नेतृत्व ने सभी शाखाओं को निर्देश दिए हैं कि वे जिला और तहसील स्तर पर 24 अगस्त को कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार को इस विषय में ज्ञापन दें। इसके बाद भी सुनवाई नहीं होगी तो आंदोलन किया जाएगा।
ब्लॉक में पेंशनर्स को जागरूक कर रहे पदाधिकारी
पेंशनर्स संघ के गोविंद सिंह परमार, कान्हामल जैन, मनोहर सिंह परिहार, शिव सिंह परिहार, शिवनारायण वर्मा, कमलकिशोर सूर्यवंशी, बीडी गुप्ता, अभय सिंह मकवाना, लक्ष्मण सिंह खीची,मोहनलाल वर्मा, प्रेमनारायण विजय, नन्नू सिंह कप्तान, केसी शर्मा, राधेश्याम वैष्णव, देवबख्श विश्वकर्मा, नंद सिंह उमठ,गोविंद महावर, नरेंद्र कुमार शुक्ला, टीके शर्मा, डॉ ओपी साहू पेंशनर्स को अपनी मांगों के लिए लगातार सोशल मीडिया के जरिए जागरूक
कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment