header ads

दाे साल से बंद नर्मदा एक्सप्रेस-वे निर्माण की फाइल फिर खुलेगी

इंदाैर-बैतूल नेशनल हाईवे निर्माण का रास्ता साफ हाेने के बाद अब नर्मदा एक्सप्रेस-वे की फाइल भी दाे साल बाद फिर खुल सकती है। राज्य सरकार 1265 किमी लंबे नर्मदा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराएगी। इसमें हरदा से खंडवा के 112 किमी लंबे भाग का वर्ष 2018 में प्राथमिक सर्वे हाे चुका है। इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद जिला सीधे गुजरात से जुड़ जाएगा। इससे गुजरात से हाेने वाले व्यापार काे गति मिलेगी। महाराष्ट्र से भी व्यापार बढ़ेगा। वर्तमान में दाेनाें प्रदेशाें में अनाज व कपड़ा का काराेबार हाेता है।
एक्सप्रेस-वे बनने के बाद कृषि, धार्मिक व लाॅजिस्टिक पार्क विकसित होंगे। इससे लाेगाें काे राेजगार मिलेगा और आर्थिक स्तर सुधरेगा। एक्सप्रेस-वे शहरी क्षेत्र में 6 लेन व ग्रामीण इलाकाें में 4 लेन हाेगा। जिले में हंडिया से खंडवा तक 112 किमी नर्मदा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए वर्ष 2018 में प्राथमिक सर्वे हाे चुका है। इसमें 25 कराेड़ रुपए प्रति किमी लागत से एक्सप्रेस-वे का निर्माण हाेना था। कांग्रेस की सरकार आते ही नर्मदा एक्सप्रेस-वे की फाइल ठंडे बस्ते में चली गई थी। अब भाजपा की सरकार बनते ही पुन: मंत्री मंडल स्तर पर चंबल और नर्मदा एक्सप्रेस-वे के निर्माण की चर्चा चली है। इससे लोगों में भी एक्सप्रेस-वे की आस जागी है।
मुहाल-मांदला के पास से निकलेगा बाइपास

मप्र के ओंकारेश्वर से गुजरात के अंकलेश्वर के बीच हरदा-खंडवा के बीच 112 किमी में मुहाल-मांदला से बाइपास निकलेगा। इसके अलावा रास्ते में पड़ने वाले छाेटे-बड़े पुल-पुलियाओं का निर्माण भी हाेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
File for construction of Narmada Expressway closed since second year


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget