header ads

8 साल में पहली बार बड़े गणेश जी का महाभोग सांकेतिक रूप से लगेगा, वजह- कोरोना के बढ़ते मामले

गणेश चतुर्थी के मौके पर श्री बैजनाथ बड़ा महादेव के बड़े गणेश जी को इस बार भव्य आयोजन के साथ महाभोग लगाने की बजाय सांकेतिक रूप से सूक्ष्म भोग लगाया जाएगा। वर्ष 2013 से प्रत्येक गणेश चतुर्थी पर स्थानीय श्रद्धालुओं का समूह सवा क्विंटल मोदक महा भोग का आयोजन करता है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। इस बार कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भव्य आयोजन की बजाय इसे सादगी से मनाया जाएगा। भगवान का अभिषेक और गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ पिछले सालों की तरह ही विधि विधान से किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से भी अनुरोध किया है कि वे 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी के मौके पर भीड़ के रूप में दर्शन करने ना पहुंचें। कम कम संख्या में जाएं और भगवान से कोरोना महामारी को जल्दी खत्म करने की प्रार्थना करें। ब्लॉक में अब तक 50 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
For the first time in 8 years, Mahagabhon of the elder Ganesha will be done in a symbolic way, due to the increasing cases of Corona.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget