header ads

शहर में 81 प्रतिशत मरीज ठीक हुए, संक्रमित मरीजों की संख्या में भी आ रही है गिरावट

शहर में काेराेना से राहत मिलती दिख रही है। संक्रमित मरीज तेजी से ठीक हाे रहे हैं। बुधवार काे जारी आंकड़े के अनुसार शहर में कुल संक्रमित मरीजों में से 81 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं मौत की संख्या में भी कमी देखी जा रही है। शहर में बुधवार को कुल 166 नए मरीज सामने आए, जबकि 280 मरीज डिस्चार्ज किए गए। नए मरीजों के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 14,439 पहुंच गई। इसमें से 11,746 मरीजों डिस्चार्ज हो चुके हैं।

इस तरह शहर के लगभग 80 प्रतिशत मरीज ठीक हो गए। एक और राहत की बात रही कि शहर में सिर्फ तीन मरीजों की ही मौत हुई। इस तरह शहर में कुल मृतकों की संख्या 583 हो गई है। ओवरआल सूरत जिले की बात करें तो बुधवार को 238 नए मरीज आए, जिसमें 72 ग्रामीण के हैं। अब तक कुल 18,220 मामले हो चुके हैं, जिसमें 3784 मामले ग्रामीण के हैं।

वहीं एक बार फिर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। 335 मरीज ठीक होकर घर गए, इसमें 55 मरीज ग्रामीण के शामिल हैं। अब तक 14,678 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिसमें 2942 मरीज ग्रामीण के शामिल हैं। वहीं शहर में तीन और ग्रामीण में चार यानी 7 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब तक 754 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। इसमें 171 ग्रामीण के शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget