कोरोना काल के बाद रेलवे में लगातार नए नए इनोवेशन पर काम किया जा रहा है। अब रेलवे ने पार्सल कार्गो बुकिंग के लिए पहली बार देश में नई सेवा शुरू करने जा रही है। इसके तहत यदि आप की फैक्ट्री, गोडाउन, वेयरहाउस है आप अपना सामान ट्रेन से पार्सल कर दूसरी जगह भेजना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रेलवे की अग्रिग्रेटर एंड हैंडलर की सुविधा मिलेगी। इसके लिए रेलवे कॉन्ट्रैक्ट बेस पर रेलवे हैंडलर्स हायर करने जा रही है। रेलवे इन्हें कॉन्ट्रैक्ट बेस पर हायर करेगी। इसके लिए टेंडर जारी हो चुका है। टेंडर भरने की आखरी तारीख 1 सितंबर है। जो खुद मौके पर पहुंच कर पार्सल इकट्ठा करेंगे और उसे रेलवे स्टेशन तक लाएंगे। वहां उसे पार्सल लगेज कोच में लोड कर दिए गए एड्रेस तक पहुंचाने का काम करेंगे।
निजी कार्गो बुकिंग का भी मिलेगा फायदा
केवल बड़े पार्सल या कार्गो ही नहीं बल्कि अगर दुपहिया वाहन या अन्य कार्गो अपने घर से भेजना है तो भी हैंडलर को हायर किया जा सकेगा। वे घर जाकर बुकिंग कर सामान को रेलवे स्टेशन तक लाएंगे फिर उसे पार्सल के माध्यम से दिए गए गंतव्य स्टेशन के बाद उनके एड्रेस तक पहुचाएंगे।
एप व वेब की सुविधा होगी
रेलवे इसके किए जिन रेलवे हैंडलर्स को हायर करेगी वे सामान बुक करने के लिए अपना वेब, एप या पब्लिक व्हाट्सएप नम्बर जारी करेंगे। इस पर लोगों को यह बताना होगा कि पार्सल कहां से कलेक्ट करवाना है। अगर आपका पार्सल फैक्ट्री, गोडाउन, वेयर हाउस में है तो रेलवे की हैंडलर टीम आपके दिए गए पते पर पहंच कर सामानों की बुकिंग करेगी। और उसे रेलवे स्टेशन लाकर ट्रेन में पार्सल करवाएगी। इससे भविष्य में लोगों को पार्सल भेजने में आसानी होगी।
इन स्टेशनों पर सबसे पहले शुरू होगी सुविधा
रेलवे ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। सबसे पहले कुछ चिन्हित स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू होगी जिसमें 6 स्टेशन शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment