शनिवार दोपहर पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव बीजेपी भवन में पूर्व विधायक शिव प्रसाद राठौर के नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन में हुए। आपसी सहमति नहीं होने से गुप्त मतदान द्वारा चुनाव की प्रक्रिया करानी पड़ी। अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने दावेदारी की थी। इनमें बैतूल से कार्यकारिणी अध्यक्ष राजू नरेश मालवी, सचिव हरिराम पवार, आमला से वेटरन शिवकांत नरवरे शामिल थे।
इनमें दोनों प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ते हुए शिवकांत विजयी हुए। उन्हें 94 मत मिले। जबकि राजू मालवी को 79 और हरिराम पवार को 31 मत मिले थे। नेशनल एक्स आर्मी लीग यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष ब्रिगेडियर आर. विनायक विशिष्ट सेवा मेडल, पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पंकज कुमार, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बैतूल के जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, लखनलाल साहू, डीएल सूर्यवंशी, नन्दकिशोर, सोलंकी देवशंकर चौधरी, दुलारेराम रबड़े, अजय वर्मा, लच्छू आमोदकर, फ्लाइंग आॅफिसर एसएन साहू मौजूद थे। सभी ने पूर्व सैनिकों शिवकान्त नरवरे को बधाई दी। कार्यक्रम एवं मंच संचालन अशोक पवार ने किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment