header ads

सिवनी में उद्घाटन से पहले बह गया पुल; एक आठ साल पुराना पुल भी बाढ़ से ढहा

जिले में बारिश का दौर शनिवार की शाम को थम गया लेकिन वह अनियमितताओं के कई राज भी खोल गया। लखनादौन क्षेत्र में शुक्रवार को जहां एक निस्तारी बांध बह गया, वहीं दो पुल भी वैनगंगा के तेज बहाव से ढह गए, इसमें सुनवारा के 150 मीटर लंबे पुल का तो अभी उद््घाटन तक नहीं हुआ था। इसके अलावा जिले में दो हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिसमें से दो सैकड़ा मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। मक्का और दूसरी फसलों को भी खासा नुकसान पहुंचा है।

तीन करोड़ में बना था पुल- भीमगढ़ से सुनवारा के बीच में हाल में ही 3 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण हुआ था। करीब एक माह से ग्रामीणों ने इसका उपयोग शुरु कर दिया था। पुल का निर्माण म.प्र. ग्राम सड़क विकास प्राधिकरण परियोजना क्रियान्वयन इकाई-2 सिवनी के अंर्तगत किया गया था। कागजों में पुल के निर्माण की आखिरी तारीख 30 अगस्त 2020 तय की गई थी। इस पुल का निर्माण भोपाल के ठेकेदार एसव्ही कंट्रक्सन ने किया था।

5.75 करोड़ से बना था भीमगढ़-खापा पुल- इस पुल के ढह जाने का राज तब खुला जब वैनगंगा का जलस्तर कम हुआ। इस पुल का निर्माण करीब आठ साल पहले पीडब्ल्यूडी के द्वारा किया गया था। पुल की लागत 5 करोड़ 75 लाख रुपए थी। इस पुल के खंबे अभी सही सलामत हैं, लेकिन ऊपर का स्लैब सैलाब नहीं झेल पाया। इस पुल के टूट जाने से 70 से 80 गांवों का संपर्क टूट गया है।

बालाघाट : बाढ़ में फंसे 3 को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला
जिले में शनिवार की दोपहर 36 घंटे की अनवरत बारिश थमने के बाद भीमगढ़ जलाशय से छोड़े गए 2 लाख 20 हजार क्यूसिक पानी से जिले भर में बाढ़ के हालात निर्मित हो गए। पिछले 18 घंटे बाढ़ के पानी में फंसे तीन लोगों को सेना के हेलीकॉप्टर से प्रशासन ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। इसी प्रकार गोंगलई स्थित कोविड केयर सेंटर के भी बाढ़ के पानी से टापू बन जाने के चलते यहां क्वारेंटाइन किये गये सभी 13 लोग एसडीआरएफ और 123 सीआरपीएफ के बोट की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाले गये हैं।

बालाघाट, वारासिवनी, खैरलांजी, किरनापुर एवं लांजी तहसील सहित परसवाड़ा और लालबर्रा तहसील के 100 से अधिक गांवों को प्रशासन ने एहतियातन खाली कराया है, जबकि सुबह 11 बजे के आस-पास खैरलांजी के खैरी गांव में भी 200 लोगों के फंसे होने की खबर मिली थी, जिन्हें गांव में ही सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।

मंडला : प्रारंभिक सर्वे में घुघरी और मवई क्षेत्र में मक्का की फसलों को 25 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान का अनुमान है। जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बताया है कि सर्वे कराया जा रहा है।
नरसिंहपुर: नरसिंहपुर में लगातार हुई बारिश के बाद अब नदी नालों का जल स्तर धीरे-धीरे उतरने लगा है। छिंदवाड़ा मार्ग दूसरे दिन भी सुचारू रूप से शुरू नहीं हो पाया। गोटेगांव-जबलपुर मार्ग पर पड़ने वाला झांसीघाट पुल से भी नर्मदा का पानी उतर गया है।

कटनी: बिलहरी चौकी अंतर्गत घुघरा में रविवार दोपहर शहर के अमीरगंज से युवाओं की टोली पिकनिक मनाने पहुंची थी। यहां पर नदी में दीपक पिता कोमल ने छलांग लगा दी। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने युवक की जान बचा ली। वहीं बड़वारा थाना के सांघी की महानदी में प्रदीप पिता कमलेश की डूबने की खबर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भीमगढ़-सुनवारा पुल का निर्माण अभी हाल ही में पूरा हुआ था


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget