सोयाबीन की फसल पर पीला मोजेक रोग का अटैक हुआ है। पीला मोजेक से सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई है। पीला मोजेक के कारण सोयाबीन के पौधे सूखने लगे हैं।
फलियां टूटकर गिर रहीं है। मक्का की फसल को अतिवृष्टि से काफी नुकसान पंहुचा है। शनिवार को सांवलमेढ़ा, कोथलकुंड, धाबा, खोमई, थोपाड़ा, मुक्तागिरि, खामला, देड़पानी सहित आधा दर्जन ग्रामों के ग्रामीण ने भैंसदेही मुख्यालय पहुंचकर विधायक धरमूसिंग सिरसाम के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
ज्ञापन में किसानों ने मांग की है कि फसलों का सर्वे करवाकर किसानों को फसल क्षतिपूर्ति की राशि दी जाए। क्षेत्रीय विधायक के साथ ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष विनयशंकर पाठक, नगर मंडलम अध्यक्ष धर्मेन्द्र मालवीय, किसान कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष पिंकी तिवारी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष राजेंद्र महाले, सेवादल अध्यक्ष रानु ठाकुर, अशफाक काबरा, परवेज काबरा अमित भगत, यादोराव मोहने, विजय भुस्कूटे, राजा आर्य, राज धाड़से, वामनराव महाले, यादोराव गावण्डे, नितिन कुबड़े, नरेश राठौर, शुभम तिवारी, अनिल निनावे, लतीफ, कांग्रेस मीडिया प्रभारी गजानन अस्वार, सोयेव विध्याणी, सुभाष मोहरे सहित अन्य शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment