105 सहकारी समितियों के 18 हजार व राष्ट्रीयकृत बैंकों की 104 शाखाओं में खातेदार अऋणी व डिफाल्टर 14 हजार किसानों की फसलों का भी बीमा होगा। सूचना के अभाव में लॉकडाउन होने से यहां बीमा कराने नाम के किसान पहुंचे।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत साल 2020 में अऋणी एवं डिफाल्टर किसानों का फसल बीमा कराया जा रहा है। जिले के ऐसे 32 हजार किसान हैं जिन्हें शासन द्वारा फसल बीमा का लाभ दिया जा रहा है। शासन द्वारा बीमा कराने की तारीख 30 एवं 31 अगस्त रखी गई है। एलडीएम सिन्हा ने बताया रविवार को जिले में राष्ट्रीयकृत बैंकों की 104 शाखाएं खुली थी। जानकारी के अभाव में रविवार को कम ही किसान बीमा कराने पहुंचे।
सोमवार को बड़ी संख्या में बीमा कराने आ सकते हैं किसान
सोमवार को बीमा कराने वालों की संख्या अधिक होगी। जिला सहकारी बैंक के अधिकारी अतुल अत्रे ने बताया उनकी 105 समिति व जिले की 16 शाखाओं में 18 हजार किसान डिफाल्टर व अऋणी हैं। सोयाबीन के लिए किसान को 1 हेक्टे. के ~800 कपास के ~2500 एकड़ लगेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment