राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार कोरोना की वजह से सादगी से मनेगा। कई साल बाद गांधीनगर के स्वर्णिम पार्क में सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहण के बाद डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस के जवानों और कोरोना को मात देकर ठीक हुए कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करेंगे।
जिलों में 150 और तहसील स्तर 100 और ग्रामीण स्तर पर 50 लोगों को मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। सूरत का जिला स्तरीय कार्यक्रम अठवा लाइंस पुलिस परेड ग्राउंड में होगा। आदिवासी विकास मंत्री गणपत वसावा ध्वजारोहण करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment