युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र मुरैना के जिला युवा समन्वयक राकेश तोमर के निर्देशानुसार पोरसा ब्लॉक में गंदगी मुक्त सप्ताह मनाया जा रहा है। स्वयंसेवकों ने ग्राम पंचायत सेंथरा अहीर में सरपंच सुभाष सखवार के निर्देशन में सरकारी भवनों की सफाई की और दीवाराें पर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पेंटिंग कर नारा लेखन किया। इसके अलावा ब्लॉक में 6 से 8 तक के बच्चों के बीच स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव विषय पर चित्रकला और 9 से 10 कक्षा तक के बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री द्वारा 8 अगस्त से 15 अगस्त तक गंदगी मुक्त सप्ताह मनाने का आदेश दिया गया है। इसके तहत 8 अगस्त को उन्होंने स्वच्छता केंद्र का उद्घाटन भी किया था। इस कार्यक्रम में लक्ष्मीबाई महिला मंडल तथा भूमि युवा मंडल की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन सौरभ कैन और अंजलि तोमर द्वारा किया जा रहा है|
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment