भारतीय जनता युवा मोर्चा मुरैना जिला मयंक शर्मा के निर्देशन में युवा मोर्चा पोरसा ग्रामीण अध्यक्ष आशीष सिंह तोमर के द्वारा फ्रूट मार्केट सब्जी मंडी रोड कांग्रेस के खिलाफ झूठ बोले कौआ काटे अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार बनने के बाद किसानों की ऋण माफी हो, चाहे गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने की बात हो।
प्रदेश के युवा को 4000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने की बात हो कोई भी वादा कमलनाथ जी ने पूरा नही किया है। इसलिए युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ झूठ बोले कौआ काटे अभियान की शुरूआत कर प्रारंभ किया। उपचुनाव में कमलनाथ प्रचार के लिए आएंगे तो क्षेत्र के युवा कमलनाथ से सवाल पूछेंगे कि जो वादे आपने किए थे वह पूरे क्यों नहीं किए। अब क्या जनता से झूठ बोलने आए हो। युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष सिंह तोमर, गोपाल सिंह मीडिया प्रभारी, संजय तोमर महामंत्री, अंकित तोमर, राजा तोमर, अमरीश तोमर, राहुल बघेल, गोलू सिंह, प्रवेश तोमर, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment