header ads

सागर ताल रोड पर बदमाश पकड़े, लूट और चोरी की तीन वारदातों का खुलासा

बहोड़ापुर पुलिस ने सागरताल रोड पर बीती रात संदिग्ध स्थिति में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों से लूट व चोरी की तीन वारदातों का खुलासा हुआ है। बदमाशों के पास से धौलपुर से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है।

पुलिस बदमाशों से अन्य घटनाओं‌ के संबंध में पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी प्रशांत यादव ने बताया कि बीती रात सागरताल रोड पर दो संदिग्ध युवकों के देखे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी मौके पर भेजी थी। टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्ध युवकों शाहरूख खान निवासी सरायछोला हाल मोतीझील व दिमां‌ग अली शाह उर्फ डंका निवासी जिन्नतों की मस्जिद के पास सुभाष नगर काे पकड़ लिया।

बदमाशाें ने बताया कि वह साथी के आने का इंतजार कर रहे थे। उनकी तलाशी में दो दिन पूर्व लक्ष्मण तलैया से घर में घुसकर लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ। बदमाशों ने इंदरगंज थाना क्षेत्र के फालका बाजार में मिष्ठान भंडार संचालक से मोबाइल लूटना भी कुबूल कर लिया। बदमाशों के पास से स्टोन पार्क के पास घर में घुसकर चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget