header ads

पुरानी गाड़ियां काटने वाले कबाड़ी और वाहन चोर पर एफआईआर

ट्रांसपोर्टर का ट्रक काटकर उसे खुर्द-बुर्द करने वाले राजू कबाड़ी और वाहन चोर पर बहोड़ापुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एक महीने पहले भी बहोड़ापुर पुलिस ने एक ऐसा ट्रक पकड़ा था, जिसमें इंजन से लेकर गियर बॉक्स और दूसरे पार्ट्स तक दूसरी गाड़ी के लगे थे, लेकिन पुलिस उस मामले में जांच ही पूरी नहीं की। कबाड़ी ट्रांसपोर्टर नगर में अपना गोदाम चलाता है और पुलिस के पास लंबे समय से उसकी शिकायत पहुंच रहीं थीं। चोरी की गाड़ियां काटे जाने तक की शिकायत पुलिस से की गई है। हालांकि इसकी तस्दीक की जा रही है।

टीआई बहोड़ापुर प्रशांत यादव ने बताया कि संजय पुत्र नरेश विहारी वाजपेयी निवासी आदित्यपुरम पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं। उनका ऑफिस ट्रांसपोर्टर नगर की पार्किंग नंबर-6 में है। जनवरी में उन्होंने अपनी सभी गाड़ियां छत्तीसगढ़ शिफ्ट कर दीं। एक ट्रक एमपी07 एचबी 2903 ग्वालियर में ही था। उसकी बॉडी उतरवाकर वह सिर्फ इसका प्लेटफॉर्म उपयोग करना चाहते थे। इसके चलते उनका संपर्क ट्रांसपोर्टर नगर में ही कबाड़े का गोदाम चलाने वाले राजू गुप्ता उर्फ राजू कबाड़ी और अभिमन्यु सिंह चौहान से हुआ।

अभिमन्यु पहले चाेरी की गाड़ी के साथ पकड़ा गया था। राजू और अभिमन्यु ने संजय की गाड़ी की बॉडी उतारने के लिए ले ली । जब ट्रांसपोर्टर ने राजू और अभिमन्यु से संपर्क किया तो दोनों ने कहा कि उनकी पूरी गाड़ी काट दी गई है। इस पर उन्होंने पूरी गाड़ी के पैसे चुकाने को कहा तो यह लोग धमकाने लगे। दुकान पर पहुंचे तो जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद संजय और अन्य ट्रांसपोर्टर एसपी अमित सांघी से शिकायत की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget